दंरिदगी की हदें पार,बेटे को उलटा लटका मां को बनाया हवस का शिकार

punjabkesari.in Monday, Nov 12, 2018 - 10:49 AM (IST)

लुधियाना (ऋषि):जेल में बंद आरोपी द्वारा जमानत पर बाहर आने के बाद 2 बच्चों की मां से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार  9 माह के बाद जमानत पर आया आरोपी महिला को दीपावली के दिन जबरदस्ती घर से कार में बिठाकर कहीं ले गया और उसने महिला के हाथ-पांव बांधकर दुष्कर्म कर डाला।

आरोपी ने पीड़िता को डराने के लिए उसकी अश्लील वीडियो व फोटोज खींच लीं ताकि वह किसी को कुछ न बता सके। थाना डिवीजन नं. 7 की पुलिस ने 29 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज कर आरोपी के रिश्तेदार की स्विफ्ट कार को बरामद कर लिया है। जांच अधिकारी रेशम सिंह के अनुसार आरोपी की पहचान हरप्रीत सिंह वासी इस्लामगंज के रूप में हुई है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी लगभग 14 वर्ष पहले हुई थी। उसकी 12 वर्षीय बेटी व 4 वर्षीय बेटा है। लगभग 1 वर्ष पहले पति से तलाक होने पर वह मायके घर आ गई। परिवार का खर्च चलाने के लिए फैक्टरी में नौकरी करने लग पड़ी थी। फैक्टरी में महिला की पहचान उक्त आरोपी से हुई, जो खुद को कुंवारा बताता था। बाद में दोनों की दोस्ती हो गई, लेकिन 1 माह बाद फरवरी में आरोपी लूट के मामले में जेल चला गया था।  आरोपी का आपराधिक रिकार्ड देखकर महिला उसे छोड़कर अपने मायके घर वापस आ गई लेकिन यह बात उसे बर्दाश्त न हुई।

पीड़िता के अनुसार 5 नवम्बर को उक्त आरोपी उनके घर आया और उसके भाई को किडनैप करके अपने साथ ले गया था। 2 दिन बाद दीपावली के दिन वह उसके घर आया और महिला के इंकार करने पर 4 वर्षीय बेटे को छत से नीचे लटका दिया, जबकि बेटे की जान बचाने के लिए मां उसके साथ चली गई। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी जेल में बंद था और वहां से कैसे फोन पर बात कर रहा था उसकी जांच की जा रही है।

swetha