रस्सियों से बांध 6 महीने करते रहे घिनौना काम, लड़की ने रोते हुए बताई दास्तां

punjabkesari.in Sunday, Jan 06, 2019 - 01:07 PM (IST)

फिल्लौर(भाखड़ी): नाबालिगा को घर से उठाकर 6 माह तक रस्सियों से बांध बंधक बनाकर 2 दोस्त दुष्कर्म करते थे। लड़की बदहवास अवस्था में मिली। दूसरे शहर से इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सिविल अस्पताल में मौजूद नजदीकी गांव की रहने वाली पीड़िता की मां ने पत्रकारों को बताया कि उसका पति जो रिक्शा चलाता है, उसकी दो बेटियां बड़ी (17) और छोटी (14) वर्ष है। बच्चियों की अच्छी परवरिश के लिए वह भी लोगों के घरों में काम कर पति का सहयोग करती थी। 

लड़की की हालत बिगड़ने पर किया मुक्त
गत दिवस आरोपियों ने जब देखा की लड़की की हालत काफी खराब हो चुकी है और वह अब बार-बार बेहोश होने लग पड़ी है तो वह उसे नकोदर शहर के एक धार्मिक स्थल के बाहर फैंक गए।  जहां सेवादार उसे बदहवास अवस्था में उठाकर अंदर ले गए। गांव का एक परिवार जो वहां माथा टेकने गया था, उन्होंने लड़की की पहचान कर गांव के सरपंच को बताया। सरपंच ने पीड़िता के परिवार वालों को बताया कि वो वहां से जाकर गंभीर अवस्था में लड़की को स्थानीय सिविल अस्पताल में लेकर आए। यहां डाक्टर पीड़िता का उपचार कर रहे हैं। डाक्टरों के मुताबिक लड़की की हालत काफी खराब है, परन्तु अब वह खतरे से बाहर है। पुलिस ने माता और पीड़ित लड़की के बयानों पर कार्रवाई आरंभ कर दी है।

6 माह पहले उठाकर ले गए थे 2 युवक
अस्पताल में उपचाराधिन पीड़िता ने बताया कि 6 माह पहले 2 युवक स्कूटर पर सवार उसके घर के सामने आए उस वक्त माता-पिता काम पर गए थे और छोटी बहन स्कूल गई हुई थी। उक्त युवक क्या बोलकर कैसे अपने साथ बैठाकर ले गए, उसे अभी तक कुछ समझ नहीं आ रहा। उसे तो बस इतना पता है कि उसे एक अंदर के कमरे में रस्सियों से बांधकर रखा गया, एक समय खाना देते थे, रात्रि को शौच जाने देते और दोनों लड़के रोजाना उसके साथ बलात्कार करते थे। उनकी कैद से छूटने के बाद लड़की ने गत दिवस पहली बार सूर्य की रोशनी देखी और उसे उसकी मां ने बताया कि वह उन्हें पूरे 6 माह बाद मिली है। 

swetha