3 साल संबंध बनाने के बाद शादी से मुकरा पड़ोसी, दुष्कर्म का केस दर्ज

punjabkesari.in Tuesday, Feb 26, 2019 - 07:30 AM (IST)

जालंधर (स.ह.): संतोखपुरा के साथ सटे भगतपुरा में 3 साल के अफेयर के बाद शादी से मुकरने वाले युवक के खिलाफ थाना-8 की पुलिस ने केस दर्ज किया है। युवक-युवती दोनों के घर पास-पास ही हैं। फिलहाल युवक की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। 

ए.एस.आई. किशोर कुमार ने बताया कि भगतपुरा के रहने वाले अनिल कुमार का कुछ समय से पड़ोस में रहने वाली एक युवती के साथ अफेयर चल रहा था। वह उसे शादी करने की बात करता था। इसी का झांसा देकर उससे कई बार शारीरिक संबंध बना चुका है। लड़की जब भी शादी करने की बात करती तो वह टालमटोल करने लगता, लेकिन कुछ दिन पहले अनिल शादी करने से मुकर गया। लड़की ने इस बारे अपने घर वालों को बताया तो उन्होंने भी अनिल व उसके परिवार से बात की, लेकिन बात न बनती देख लड़की के परिजनों ने थाना-8 की पुलिस को शिकायत दे दी। पुलिस ने जांच के बाद अनिल के खिलाफ दुष्कर्म की धारा अधीन केस दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि अनिल घर से फरार है और उसकी तलाश में रेड की जा रही है।

Anjna