बड़ी खबरः दुष्कर्म मामले में फंसे सिमरजीत बैंस की बड़ी मुश्किलें, कर सकते है आत्मसपर्ण

punjabkesari.in Monday, Jul 04, 2022 - 02:00 PM (IST)

लुधियानाः एक विधवा महिला से रेप के मामले में फंसे लुधियाना के पूर्व विधायक और लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस अदालत में आत्मसमर्पण कर सकते हैं। सूत्रों अनुसार सिमरजीत सिंह बैंस द्वारा अदालत में आत्म समर्पण किया जा सकता है। अदालत द्वारा बैंस को पहले ही भगौड़ा करार दिया जा चुका है। 

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट से भी बैंस को कोई राहत ना मिलने के बाद बैंस के लिए अब सारे रास्ते बंद होते दिखाई दे रहे है। ऐसे में सिमरजीत सिंह बैंस द्वारा पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किए जाने की कयास लगाई जा रही है। 


 

Content Writer

Vatika