फगवाड़ा में इंसानियत हुई शर्मसार, श्रमिक ने 14 वर्षीय मंदबुद्धि लड़की से किया बलात्कार

punjabkesari.in Sunday, Jun 14, 2020 - 10:35 PM (IST)

फगवाड़ा (जलोटा): फगवाड़ा में आज एक बार फिर इंसानियत तब शर्मसार हो गई जब निकटवर्ती गांव सपरोड़ में 14 वर्ष आयु की बताई जा रही एक मंदबुद्धि नाबालिग लड़की के साथ इलाके में रहते एक श्रमिक द्वारा बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया। थाना सदर फगवाड़ा की पुलिस ने मामले संबंधी पीड़िता के परिजनों के बयान को आधार बना इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिक जिसकी पहचान आरोपी हरश्चिंद्र के रूप में बताई जा रही है के खिलाफ विभन्नि कानूनी धाराओं व पोस्को एक्ट के तहत पुलिस केस रजस्टिर कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किए जाने का तब पता चला जब पीड़िता 8 माह की गर्भवती पाई गई। उसके परिजनों के अनुसार पीड़िता के पैरों में मारी सोज पाई गई थी जिसके पश्चात जब उसको इलाज हेतु डॉक्टर के पास लाया गया तो पता चला कि पीड़िता 8 महीने की गर्भवती है। पीड़िता की मां ने बताया की उसकी गैर हाजरी में आरोपी हरीश चंद्र मूलवासी उत्तर प्रदेश हालवासी गांव सपरोड़, तहसील फगवाड़ा अक्सर उसकी गैरहाजीरी में उनके घर में आया जाया करता था। उसके अनुसार आरोपी हरश्चिंद्र ने ही उसकी लड़की के साथ यह शर्मनाक कृत्य किया है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर फगवाड़ा पुलिस आरोपी की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। पुलिस का दौर जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News