शर्मनाकः महिला को अगवा कर किया बलात्कार, नग्न हालत में सड़क पर फैंका

punjabkesari.in Monday, Jul 01, 2019 - 03:41 PM (IST)

तरनतारन (विजय अरोड़ा): पंजाब भर में महिलाओं के साथ मारपीट और बलात्कार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताज़ा मामला तरनतारन का सामने आया है, जहां एक महिला के साथ मारपीट कर बलात्कार किया गया।



पीड़ित कंवलजीत कौर ने बताया कि दूसरे पक्ष के साथ जमीनी विवाद के चलते कांग्रेस नेता के पी.ए. की शह पर अज्ञात लोगों ने उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं उसे घर से अगवा कर उसके साथ बलात्कार किया और नग्न हालत में फैंककर फ़रार हो गए। जहां राहगीरों ने उसे कपड़े से ढककर अस्पताल पहुंचाया। पीड़िता का कहना है कि कांग्रेस के राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। 


वहीं अस्पताल प्रशासन ने भी पीड़िता का इलाज तब तक शुरू नहीं किया जब तक उसके जख्मों पर कीड़े नहीं पड़ गए। खडूर साहिब के एम.पी. जसबीर डिम्पा ने पीड़िता को इंसाफ दिलाने का भरोसा दिया। पुलिस का कहना है कि उनकी तरफ से मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों को किसी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। 

Vatika