Ludhiana में वशीकरण कर महिला से दुष्कर्म, अश्लील तस्वीरें भी खींचीं
punjabkesari.in Wednesday, Jul 08, 2026 - 01:28 PM (IST)
लुधियाना(राज): एक शातिर आरोपी ने महिला को बहला-फुसलाकर गिल नहर के पास बुलाया और फिर अपनी कार में अगवा कर सुनसान प्लॉट में ले गया। महिला का आरोप है कि वहां उस पर वशीकरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया।
आरोपी ने ब्लैकमेल करने की नीयत से उसकी अश्लील तस्वीरें भी खींच लीं। इस मामले में थाना शिमलापुरी की पुलिस ने आरोपी गुरदेव सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि यह पूरी घटना करीब अक्तूबर 2023 में शुरू हुई थी। आरोपी गुरदेव सिंह उर्फ शैंटी ने उसे मीठी-मीठी बातों के जरिए झांसे में फंसाया। एक दिन आरोपी ने साजिश के तहत उसे गिल नहर के पास मिलने के लिए बुलाया था, जब वह वहां पहुंची तो आरोपी गुरदेव सिंह वहां पहले से ही अपनी कार लेकर खड़ा था।
उसने उसे जबरन कार में बैठा लिया और गिल चौक की तरफ ले गया था। जहां एक खाली जगह पर ले जाकर आरोपी ने उस पर वशीकरण कर दिया जिससे महिला विरोध करने की स्थिति में नहीं रही। इसके बाद आरोपी ने उसकी मर्जी के खिलाफ जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया।

