शर्मसार पंजाब! युवक ने नाबालिगा से पार की बेशर्मी की हदें, मामला दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Aug 15, 2026 - 02:54 PM (IST)

नंगल  (सैनी): नंगल इलाके में एक नाबालिग लड़की से कथित दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। इस संबंध में नंगल थाने में प्रैस वार्ता दौरान जानकारी देते नंगल थाने के एस.एच.ओ. इंस्‍पैक्‍टर दानिशवीर सिंह ने बताया कि नंगल में रहने वाली एक महिला ने वीरवार को पुलिस को जानकारी दी थी कि उसकी करीब 14-15 वर्षीय लड़की के साथ एक लड़के ने कथित दुष्‍कर्म किया है।

उन्‍होंने कहा कि पुलिस ने तुरंत बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया है और कारवाई करते हुए युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। उन्‍होंने बताया कि पकड़े गए लड़के की उम्र करीब 16 वर्ष है और पुलिस ने लड़के का मोबाइल भी कब्‍जे में लेकर जांच शुरू कर दी है क्‍योंकि इस घटना को लेकर एक वीडियो भी नंगल समेत पंजाब के कई हिस्‍सों में वायरल हुई है।

पुलिस ने तुरंत कारवाई करते हुए साईबर क्राईम को इसकी सूचना दे दी है। उन्‍होंने लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास यह वीडियो है तो वह तुरंत इसकी डिलीट कर दें और इसको आगे वायरल या छुपाने की कोशिश न करे क्‍योंकि साईबर क्राईम शाखा इसको लेकर कड़ी से कड़ी कारवाई करेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News