नाबालिग लड़की से युवक ने किया Rape, पुलिस ने दबाया मामला तो भाई ने दी ये सजा

punjabkesari.in Saturday, Mar 20, 2021 - 11:03 AM (IST)

जालंधर: छाती में नुकीले हथियार से किए हमले में गंभीर रूप से घायल हुए 25 साल के युवक पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि इस मामले में चौकी फोकल प्वाइंट की पुलिस ने नाबालिगा से हुए दुष्कर्म का मामला दबाने की काफी कोशिश की लेकिन मामला सीनियर अधिकारियों तक पहुंचा तो घायल हुए आरोपी खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज कर ली गई।

आरोपी पर हमला पीड़ित लड़की के भाई ने ही किया था क्योंकि उसने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया था। आरोपी युवक इस समय अस्पताल में दाखिल है जिस कारण उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इससे पहले चौकी फोकल प्वाइंट की पुलिस का कहना था कि दुष्कर्म की बात झूठी है। पुलिस का कहना था कि लड़की के भाई ने बिना कुछ देखे और गलतफहमी का शिकार होकर युवक पर नुकीले हथियार से हमला करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले की जब सीनियर अधिकारियों ने जांच की तो मामला दुष्कर्म का ही निकला।

थाना 8 के प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच के बाद उन्होंने दविंद्र कुमार पुत्र भोले यादव निवासी यू.पी. हाल निवासी गदईपुर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। यह एफ.आई.आर. लड़की के बयानों पर दर्ज की गई है।

एस.एच.ओ. कमलजीत सिंह ने बताया कि जैसे ही दविंदर को छुट्टी मिलेगी तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हैरानी की बात है कि नाबालिग लड़की से हुए दुष्कर्म के मामले में चौकी फोकल प्वाइंट की पुलिस ने गलत बयान तक दिए थे। गौरतलब है कि वीरवार को गदईपुर में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। फोकल प्वाइंट चौकी की पुलिस ने इस पर बयान दिया था कि दविंदर अपना कमरा खाली कर रहा था कि इसी बीच नाबालिगा उसके कमरे में चली गई और लड़की को कमरे में जाते उसके भाई ने देख लिया था। अब मामले में अगले ही दिन घायल हुए युवक पर दुष्कर्म का केस दर्ज होना फोकल प्वाइंट चौकी की पुलिस पर सवालिया निशान खड़ा करता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News