2 बच्चों की मां के साथ दुष्कर्म, 4 व्यक्तियों पर मामला दर्ज

punjabkesari.in Wednesday, Feb 16, 2022 - 05:57 PM (IST)

नवांशहर (त्रिपाठी): 2 बच्चों की मां के साथ दुष्कर्म करने और मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने मुख्य दोषी नौजवान और 2 महिलाओं समेत 4 व्यक्तियों खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी उम्र 22 वर्ष है और वह अनपढ़ है। उसका विवाह हो चुका है और 2 बच्चे हैं। उसने बताया कि करीब डेढ़ महीना पहले वह थाना सिटी के अधीन पड़ते अपने मायके घर में आई हुई थी कि उसके पड़ोस में रहने वाले एक नौजवान कर्ण ने उसको घर में अकेले देख कर उसके साथ हाथापाई की और जबरन दुष्कर्म किया। उसने बताया कि शाम को जब उसका पति और माता घर आए तो उसने उक्त सारी जानकारी उनको दी। जिन्होंने अपने इज्जत के बचाव के लिए चुप रहना उचित समझा और इस सम्बन्धित पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी। 

यह भी पढ़ेंः पंजाब विधासभा चुनाव : अरविंद केजरीवाल ने किए व्यापरियों से वादे

उसने बताया कि गत 12 फरवरी को जब वह घर में मौजूद थे तो उक्त कर्ण अपनी बाइक पर सवार होकर आया और उसकी घर की तरफ देखने लगा। उसने बताया कि इसकी शिकायत के लिए जब उसकी माता उक्त कर्ण की मां के पास गई तो उन्होंने उसकी बहन, माता व उसके समेत परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। उसने बताया कि वह उस समय 2 महीने से गर्भवती थी और इस दौरान हुई मारपीट में उसका गर्भपात भी हो गया। उसने बताया कि उसको अस्पताल में भर्ती होकर अपना इलाज करवाना पड़ा। पुलिस को दी शिकायत में उसने दोषियों खिलाफ कानून के अंतर्गत कार्यवाही करने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोषी कर्ण और 2 महिलाओं सहित 4व्यक्तियों खिलाफ मामला दर्ज करके कर्ण को गिरफ्तार कर लिया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila