जल्दी वजन कम करने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, जिम संचालक के खिलाफ मामला दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Aug 22, 2021 - 01:20 PM (IST)

लुधियाना (महेश): लुधियाना के हैबोवाल थाने में जिम संचालक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार यहां जस्सियां रोड पर वर्ल्ड क्लासिक जिम चलाने वाला आरोपी धर्मेंद्र जोशीला हरगोबिंदपुरा का रहने वाला है। उस पर इसी जिम में रोजाना एक्सरसाइज करने आती महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप लगे है। 

उक्त 40 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे जल्दी वजन कम होने का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया है। आरोपी ने पहले उसे पतला होने के लिए नशीली दवाईयां और टीका दिया जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं रेप के बाद आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक हालत में फोटो भी खींची और उसे वायरल करने की धमकी देने लगा। उसकी वीडियो और फोटो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर  उक्त जिम संचालक उससे 5 लाख रूपए भी मांग रहा है। पुलिस की तरफ से मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने जिम संचालक धर्मेंद्र जोशीला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।
 

Content Writer

Tania pathak