शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी काबू

punjabkesari.in Saturday, Sep 18, 2021 - 04:50 PM (IST)

लुधियाना(राज): अमरपुरा में रहने वाली तलाकशुदा महिला को विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले 2 आरोपियों को थाना डिविजन नं. 2 पुलिस ने काबू कर लिया है। आरोपियों की पहचान छावनी मुहल्ले के अशोक बत्रा और गांधी नगर के सुनील कुमार के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार अमरपुरा की पीड़िता ने पुलिस शिकायत में शिकायत कि थी। अशोक कुमार विवाह का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद उसके दोस्त सुनील भी बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बनाई।

इस दौरान वह गर्भवती हो गई थी और उसने एक बेटी को जन्म दिया। बेटी के पैदा होने के बाद दोनों आरोपियों ने पीछा छुड़ाना शुरू कर दिया जिसके बाद उसने पुलिस को शिकायत की। 11 मार्च को पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों का डी.एन.ए. टैस्ट करवाया । पुलिस ने कहा कि दोनो आरोपियों को काबू कर लिया गया है।

 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News