पिता बना हैवान:  एक साल तक अपनी 20 वर्षीय बेटी से करता रहा दुष्कर्म, मामला दर्ज

punjabkesari.in Tuesday, Nov 17, 2020 - 05:31 PM (IST)

लुधियाना (महेश): महानगर में एक ऐसा मामला सामने आया है कि जिसने बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है। सदर पुलिस ने 20 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार के आरोप में उसके 46 वर्षीय बाप को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने बताया कि वह घरों में खाना बनाने का काम करती है। 4 बहनों में वह सबसे छोटी है। सबसे बड़ी बहन विवाहिता है। उसका बाप सन्दीप कुमार शराब पीने का आदी है, जोकि पिछले एक साल से उसे डरा -धमका कर बलात्कार कर रहा है। उसने बताया कि 15 नवंबर की सुबह को भी बाप ने उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने की कोशिश की।

उस समय परिवार के बाकी सदस्य  घर में मौजूद नहीं थे। मौका देख कर वह बाप के चंगुल से भाग निकली और बड़ी बहन को आप बीती सुनाई। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जगदेव सिंह ने बताया कि लड़की की शिकायत पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है, जोकि  मजदूर है। पीड़िता का मैडिकल करवाया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है, वही दूसरी तरफ आरोपी  ने खुद को बेकसूर बताया है। उसका कहना है कि बेटियों ने मिल कर उस के खिलाफ साजिश रची है क्योंकि वह उन पर कड़ी निगाह रखता थी ताकि बेटियां गलत रास्ते पर न जा सकें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tania pathak

Recommended News

Related News