पहले शादी का झांसा दे 3 साल तक करता रहा Rape, फिर पीछा छुड़ाने के लिए काम से निकाला

punjabkesari.in Saturday, Jan 09, 2021 - 05:11 PM (IST)

लुधियाना (तरुण): शादी का झांसा देकर एक युवक 30 वर्षीय युवती के साथ शारीरिक सबंध बनाता रहा। लडक़ी को ठगे जाने का अहसास हुआ तो पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। आरोपी के इस कथित करतूत की शिकायत मिलते ही थाना कोतवाली की पुलिस ने पीडि़ता के बयान पर विकास चोपड़ा के खिलाफ निवासी गांव दाद के खिलाफ दुष्कर्म व धोखाधड़ी की धारा के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

पीड़ित युवती कामिनी (काल्पनिक नाम) ने बताया कि वह 2015 से विकास की गारमेंटस की दुकान में काम कर रही थी। काम के दौरान विकास से उसकी दोस्ती हो गई। 2018 में विकास ने उसके समक्ष शादी की पेशकश रखी। दोनो परिवारों के बीच शादी की बातचीत भी हुई। शादी की बातचीत होने के बाद विकास उसको होटल,रैंस्टोरैंट इत्यादि जगह पर लेकर घूमने लगा। शादी का झांसा देकर उसने उसके साथ कई बार शारीरिक सबंध बनाए। सितंबर 2019 में आरोपी विकास उससे दूरी बनाने लगा ओर अक्तूबर 2019 में उसे नौकरी से निकाल दिया और शादी करने से इंकार कर दिया।

क्या कहना है सब इंस्पैक्टर मनजिन्द्र कौर का
इस संबधी जांच अधिकारी मनजिन्द्र कौर ने बताया कि करीब 3 महीने पहले पीड़ित युवती की ओर से शिकायत मिली थी कि आरोपी विकास ने शादी का झांसा देकर पीड़ित युवती के साथ दुष्कर्म किया है। युवक ने युवती सहित परिवार को भी धोखा दिया है। तीन महीने की चली जांच पड़ताल के बाद आरोपी युवक विकास के खिलाफ दुष्कर्म व धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक बार रेड की गई है ओर उसे जल्द पुलिस के समक्ष पेश होने के आदेश जारी किए गए है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tania pathak

Recommended News

Related News