शर्मनाक: 70 साल के पूर्व पंचायत मैंबर ने 14 साल की लड़की से जबरन बनाए शारीरिक संबंध

punjabkesari.in Thursday, Jul 16, 2020 - 10:03 AM (IST)

जालंधर(महेश): देहात पुलिस के थाना पतारा के अधीन पड़ते एक गांव में 70 साल के पूर्व पंचायत मैम्बर द्वारा 14 साल की नाबालिग लड़की के जबरन शरीरिक संबंध बनाए जाने का मामला सामने आया है। बुजुर्ग व्यक्ति इस शर्मनाक हरकत ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। इस सबंध में थाना पतारा की पुलिस ने 9वीं कलास में पढ़ती पीड़ित युवती के बयानों पर मुख्य आरोपी पूर्व पंच भुपिन्द्र सिंह भिंदा पुत्र महिंगा सिंह व उसके एक और साथी वरिन्द्र सिंह के खिलाफ मुकदमा नं. 83 दर्ज कर लिया गया है, जिसकी पुष्टि एस.एच.ओ. पतारा रणजीत सिंह द्वारा की गई है।

जानकारी के मुताबिक भुपिन्द्र सिंह भिंदा व उसका साथी वरिन्द्र सिंह फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस देर रात तक संदिग्ध स्थानों पर रेड कर रही थी।  एस.एच.ओ. ने बताया कि पीड़ित लड़की का पुलिस ने आज सिविल अस्पताल में मैडीकल करवाया है और माननीय जज साहिब समक्ष वीरवार को सुबह 164 के बयान करवाए जाएंगे। थाना पतारा में पहुंची पीड़ित युवती ने पुलिस को अपने गांव वालों की मौजूदगी में मामले की जांच कर रही महिला पुलिस अधिकारी एस.आई. आशा रानी को बयान दिए हैं कि वह मंगलवार को अपनी बहन के साथ मोबाइल शॉप पर जा रही थी। रास्ते में उन्हें भिंदा मिला और अपने झांसे में लेकर उन दोनों को गांव में ही एक निर्माणधीन घर में ले गया। वहां पर एक और व्यक्ति थी जो कि उसकी बहन को बातों में लगा लिया।

पीड़ित युवती के मुताबिक भिंदा उसे जबरन घर की दूसरी मंजिल पर यह कहकर ले गया कि वह उसे ऊपर जाकर मोबाइल की बैटरी दे देगा। वहां पर जाकर उसने उसे धमकाते हुए उसके साथ जबरन शरीरिक संबंध बनाए। जब उसने शोर मचाने की कोशिश की तो भिंदा उसके मुंह पर हाथ रख देता था। पीड़िता ने बताया कि वह किसी तारीके से अपनी बहन के साथ बड़ी मुश्किल से घर पहुंची और अपनी मां को उसकी करतूत से अवगत करवाया। देर शाम को सूत्रों के मुताबिक पतारा पुलिस ने वरिन्द्र सिंह नामक आरोपी को उसके घर से उठा लिया है लेकिन एस.एचओ. पतारा ने सम्पर्क करने पर उसकी गिरफ्तारी सबंधी अधिकारिक तौर पुष्टि नहीं की है।

Vatika