3 साल की बच्ची से पार की शर्म की सारी हदें, हालत देख डॉक्टर भी रह गए हैरान

punjabkesari.in Wednesday, Sep 16, 2020 - 11:19 AM (IST)

अमृतसर(संजीव): देश-भर में बलात्कार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला अमृतसर का सामने आया है, जहां 3 साल की बच्ची से रेप किया गया। थाना लोपोके की पुलिस ने आरोपी आकाशदीप सिंह के विरुद्ध केस दर्ज किया है। 

जानकारी के अनुसार कोमल (काल्पनिक नाम) ने पुलिस को बताया कि उक्त आरोपी उसके घर पर आया हुआ था और उसकी 3 साल की लड़की उसके साथ खेल रही थी। इसी बीच वह उन दोनों को छोड़कर नहाने के लिए चली गई। जब वापस आई तो उसे देख आरोपी आकाशदीप भाग गया जबकि उसकी लड़की रो रही थी। जब उसने उसके कपड़े उतारे तो उसे कुछ शंका हुई और वे उसे डॉक्टर के पास ले गई। डॉक्टर ने उसे कहा कि इस लड़की को पुलिस के पास ले जाओ इसके साथ दुष्कर्म हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
 

Vatika