72 वर्षीय महिला से किया शर्मनाक काम, जंजीरों से बांध आंगन में घसीटा और...

punjabkesari.in Tuesday, Mar 09, 2021 - 05:55 PM (IST)

तलवंडी साबो: सब -डिवीजन तलवंडी साबो के गांव रईयां में अपनी रिश्तेदारी में आई एक 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार करके इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। पीड़ित बुज़ुर्ग महिला को तलवंडी साबो के शहीद बाबा दीप सिंह सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं तलवंडी साबो पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बुज़ुर्ग महिला गांव रईयां में अपने मायके गांव किसी भोग समागम में आई थी, जिसकी टांग में गढ़ होने के कारण वह घर में ही रह गई जबकि अन्य सभी रिश्तेदार गुरुद्वारा भोग पर चले गए। घर में अकेली महिला होने का फ़ायदा उठाते हुए पीड़िता की दूर के रिश्तेदार ने घर के कमरे में ले जाकर रेप किया। जब पीड़िता ने विरोध करने की कोशिश की तो उसकी जंजीरों के साथ मारपीट की और उसे आंगन में घसीट कर फरार हो गया। वहीं तलवंडी साबो की पुलिस ने पीड़िता के बयान और कथित दोषी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News