बाथरूम में ले जाकर 8वीं की छात्रा से पार की सारी हदें

punjabkesari.in Tuesday, Feb 02, 2021 - 11:30 AM (IST)

लुधियाना(राज) : गांव गोबिंदगढ़ में एक वेहड़े में रहने वाले युवक ने डरा-धमका कर 8वीं की छात्रा को बाथरूम में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी ने नाबालिगा को धमकाया कि अगर उसने बात किसी को बताई तो वह उसे मार डालेगा। जब नाबालिगा की मां उसे ढूंढते हुए आई तो आरोपी मौके से भाग निकला। 

सूचना के बाद थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी बलवीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर काबू कर लिया।पीड़िता की मां ने पुलिस शिकायत में बताया कि वह और उसका पति एक गैस एजैंसी में काम करते हैं। उनके चार बच्चे हैं। इसमें 14 साल की बेटी 8वीं में पढ़ती है। आरोपी बलवीर सिंह भी उनके वेहड़े में रहता है। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह अकेला ही रहता है। 

पीड़िता की मां का कहना है कि उसकी 14 साल की बेटी बाथरूम के लिए गई थी। जब वह बाहर आने लगी तो आरोपी उसे डरा-धमका कर अंदर ले गया था। जहां बाथरूम के अंदर ही आरोपी ने उसकी बेटी के साथ बलात्कार किया। जब बेटी ने चिल्लाने की कोशिश की तो हाथ से उसका मुंह बंद कर दिया था। उधर, एस.एच.ओ. दविंदर कुमार का कहना है कि आरोपी बलवीर सिंह के खिलाफ बलात्कार और पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पुलिस रिमांड पर है। वहीं, पीड़िता के मैडीकल की प्रक्रिया भी पुरी कर ली गई है।
 

Vatika