9 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म, बच्ची को इस हालत में देख परिजनों के उड़े होश

punjabkesari.in Thursday, Feb 17, 2022 - 10:00 AM (IST)

जालंधर (शौरी): करतारपुर एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। इलाके के रहने वाले 35 वर्षीय व्यक्ति ने 9 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया है। आरोपी खून से सनी हालत में बच्ची को कुए के पास छोड़ कर भाग गया। वहीं बच्ची के परिजन उसे करतारपुर के सरकारी अस्पताल में लेकर गए जहां डाक्टरों ने चैकअप करने के बाद उन्हें बताया कि उनकी बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। बच्ची की हालत नाजुक को देख हुए उसे सिविल अस्पताल जालंधर रैफर कर दिया।

यह भी पढ़ें : पंजाब के युवक की युगांडा में हुई मौत का मामला पहुंचा केन्द्र सरकार के पास

जानकारी के मुताबिक बिहार के रहने वाले प्रवासी ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ करतारपुर एक गांव में रहता है और लेबर का काम करता है। सुबह वह घर पर था और उसकी बच्ची खेलने के लिए घर के बाहर चली गई। कुछ देर के बाद उसके साथ खेल रहे बच्चों ने बताया कि उनकी बच्ची की तबीयत खराब हो गई है। इसके बाद बच्ची को उसने कुंए के पास से उठाकर अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित ने बताया कि राजेश उनके साथ गांव में ही रहता है। वह बच्ची को खेतों में ले गया और गलत काम करने के बाद कुएं पर छोड़ गया। इस दौरान आरोपी ने बच्ची को 30 रुपए व खाने के लिए पपीता देकर किसी को कुछ भी नहीं बताने को कहा था। वहीं बच्ची का उपचार करने वाली डा. गुरमीत सहगल का कहना है कि सर्जरी करनी पड़ी है और बच्ची के गुप्तांग से काफी खून बह रहा था। फिल्हाल बच्ची की हालत नाजुक है और उसका उपचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : पंजाब विधानसभा चुनाव: मैदान में उतरे राजस्थान के CM अशोक गहलोत, किया प्रचार

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज, जल्द होगी गिरफ्तारी : डी.एस.पी. सुखपाल सिंह
इस संबंध में डी.एस.पी. करतारपुर सुखपाल सिंह का कहना है कि पुलिस ने आरोपी राजेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपी प्रवासी है और गांव के जिस व्यक्ति के पास काम करता है, उसने भी आरोपी का कोई पहचान पत्र या दस्तावेज अपने पास नहीं रखा, जिससे उसके घर का पता चल सके। डी.एस.पी. सुखपाल सिंह ने देहात में रहने वाले लोगों से अपील की कि प्रवासियों को काम पर रखने से पहले लोग या तो थाने में इसकी जानकारी दे या फिर प्रवासी का पहचान पत्र अपने पास रखे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News