इंसानियत शर्मसार, मूक-बधिर लड़की को बनाया गर्भवती

punjabkesari.in Friday, Jul 12, 2019 - 09:41 AM (IST)

 लम्बी/मलोट (जुनेजा): उपमंडल के एक गांव में एक साधारण बुद्धि और पूरी तरह बोलने से असमर्थ लड़की को उसके पिता की उम्र के पड़ोसी की तरफ से दुष्कर्म करके गर्भवती बना दिया है। पुलिस के उच्चाधिकारियों के पास इंसाफ के लिए भटक रहे पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि लम्बी पुलिस कार्रवाई में देरी कर रही है। मलोट के एस.पी. इकबाल सिंह को मिलने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए पीड़ित परिवार ने बताया कि उनकी 21-22 साल की लड़की जो बोलने में भी असमर्थ है, से घर में अकेली होने का फायदा उठाते पड़ोसी की ओर से दुष्कर्म किया जाता रहा है, जिस कारण वह गर्भवती हो गई।

घर में कोई महिला न होने के कारण जब रिश्तेदार महिलाओं ने लड़की के पेट से उसके गर्भवती होने का अंदाजा लगाया तो यह भेद खुला और लड़की ने बताया कि उनका पड़ोसी लम्बे समय से उसका मुंह व हाथ बांधकर और धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। परिवार का कहना है कि इस संबंधी अस्पताल में लड़की को दाखिल करवाया तो उसके करीब 6 महीने की गर्भवती होने की पुष्टि हो गई परंतु पुलिस आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करने से टाल मटोल कर रही है। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी की बजाय अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज कर दिया है।  


लड़की ने भरी पंचायत में की आरोपी की शिनाख्त 
इस संबंधी परिवार का कहना है कि जब महिला थानेदार लड़की के बयान लेने गांव गई तो लड़की ने इक_ में उक्त व्यक्ति की तरफ इशारा करके भी बता दिया कि यह व्यक्ति उससे कुकर्म करता रहा है। पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए लड़की ने बताया कि उसने उक्त व्यक्ति की पत्नी को भी जाकर व्यक्ति की तरफ से की जा रही करतूत बारे बताया परन्तु उसकी पत्नी का कहना था वह उनकी बात नहीं सुनता। 

पुलिस डी.एन.ए. रिपोर्ट के बाद करेगी कार्रवाई 
इस मामले पर मलोट के एस.पी. इकबाल सिंह ने भरोसा दिया कि पीड़िता के साथ इंसाफ होगा परंतु लम्बी का एस.एच. ओ. बात नहीं सुन रहा। पुलिस कप्तान के कहने के बाद एस.एच.ओ. को मिलने गए परिवार को एस.एच.ओ. की ओर से यह कह कर वापस भेज दिया कि वह 5-7 बंदों का डी.एन.ए. करवाएंगे। 

Vatika