FB पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर रेप, गर्भवती हुई तो की गाली गलौच

punjabkesari.in Thursday, Nov 07, 2019 - 12:46 PM (IST)

नयागांव (मुनीष जोशी): नगर की महिला के साथ गुरदासपुर के व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर रेप कर दिया। महिला की फेसबुक के जरिए आरोपी संदीप सिंह से दोस्ती 2016 में हुई, जिसके बाद उन दोनों की पहली मुलाकात 2018 में मुंबई के एक होटल में हुई। इसके बाद उन दोनों में संबंध बने। महिला 7 माह की गर्भवती है। महिला की शिकायत पर नया गांव पुलिस ने आरोपी संदीप सिंह उर्फ छिन्ना निवासी रोड खैहरा, गुरदासपुर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

होटल में ले जाकर करता रहा रेप
महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी फेसबुक पर दोस्ती 2016 में हुई। दोस्ती के बाद वे दोनों खरड़ की एक हाऊसिंग सोसायटी में रहने लगे। यहां संदीप ने महिला को अपने साथ 3 माह तक रखा। यही नहीं मकान का किराया और राशन तक का खर्च भी महिला ही वहन करती थी। महिला ने बताया कि उस समय महिला पुणे में अपना मकान बेच कर आई थी।

इसी दौरान महिला से संदीप ने 10 लाख रुपए फिल्म बनाने के लिए थे। जब उसके पास पैसे कम हो गए तो आरोपी ने उसे अपने घर लुधियाना भेज दिया। महिला उससे मिलने लुधियाना से आती थी तो आरोपी उसे होटल में ले जाकर उससे रेप करता था। जब वह 7 माह की गर्भवती हो गई तो आरोपी उससे गाली गलौच करने लगा और परेशान करने लगा। साल अक्तूबर, 2019 को संदीप उसके घर भी आया और उसका चैकअप करवाने के बाद उसे फिर शादी का झांसा दिया। केस इंचार्ज निशान सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Vatika