शादी का झांसा देकर युवती से बनाए  शारीरिक संबंध, अब कर रहा Blackmail..

punjabkesari.in Monday, Aug 15, 2022 - 10:15 AM (IST)

लुधियाना(राज): शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में थाना हैबोवाल की पुलिस ने गांव बलोके की गौतम विहार कालोनी के रहने वाले गगनदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

पीड़िता ने पुलिस शिकायत में बताया है कि आरोपी गगनदीप सिंह के साथ उसकी दोस्ती थी। आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा दिया था जिसके बाद उसका फायदा उठाते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए। जब उसने शादी करने की बात कहीं तो आरोपी मुकर गया और उसे धमकाने लग गया जिसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। उधर, पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द काबू कर लिया जाएगा।
 

Content Writer

Vatika