सफेद कार में लड़की को बिठाया.. शादी का वादा कर पार की शर्म की सारी हदें..

punjabkesari.in Saturday, Feb 11, 2023 - 12:09 PM (IST)

अमृतसर(इन्द्रजीत): 19 वर्षीय मासूम लड़की को क्या पता था कि जिस लड़के से वह जान पहचान रखती है, वह उसके साथ सफेद कार में बैठकर, आज ही शादी रचाने की ज़िद कर रहा है, वह वास्तव में भेड़िया है, जो उसे होटल के कमरे में ले जाकर पूरी रात दुष्कर्म करेगा। यही बस नहीं... लड़की ने उसके बाद भी उसके साथ घर बसाने की बात कही तो उसने सिरे से इंकार कर दिया। इस मामले में पुलिस ने रेप का केस दर्ज किया है, जबकि आरोपी फरार बताया जाता है।

पुलिस को दी गई सूचना में लड़की ने बताया कि वह एक अस्पताल में काम करती है। इस दौरान उसकी जान पहचान तरुण कपूर नामक लड़के के साथ हुई, जिसके साथ उसकी दोस्ती हो गई। इस दौरान हम दोनों एक-दूसरे से मिलने लग गए। तरुण कपूर अक्सर उसे कहता रहता था कि वह उससे शादी करना चाहता है और पूरा जीवन उसके साथ ही बिताएगा। 14 नवम्बर की दोपहर 12 बजे के करीब उक्त तरुण कपूर उसके घर के बाहर एक सफेद रंग की कार लेकर आया और उसे कार में बैठने के लिए कहा। उसने लड़की से कहा कि वह उससे आज ही शादी करना चाहता है और वह गाड़ी में बैठ जाए।

पीड़ित लड़की ने बताया कि वह उसकी बातों में आकर उसके साथ कार में बैठ गई और वह उसे पूरा दिन शहर के कई स्थानों पर घुमाता रहा और उज्ज्वल भविष्य के सपने दिखाता रहा। लड़की को पूरा यकीन था कि लड़का उससे सच्चे दिल से प्यार करता है और उसे धोखा नहीं देगा। शाम के समय आरोपी उसे बस स्टैंड के निकट एक होटल में ले गया जहां पर उसने पहले ही कमरा बुक कराया हुआ था। पीड़ित लड़की के मुताबिक उसने उसकी मर्जी के बगैर उससे रात होटल में रखा और जबरन उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। घटना के उपरांत लड़का लड़की को उसके घर के बाहर छोड़ आया और उससे वादा किया कि वह अपने घर वालों से बात करके जल्दी ही उससे शादी कर लेगा। इसके उपरांत लड़के का फोन का स्विच बंद आने लगा।  पीड़ित लड़की ने जब अपने परिवार जनों को पूरी बात बताई तो उन्होंने कुछ प्रतिष्ठित लोगों का सहारा लेकर विवाह संबंधी बात की लेकिन लड़का बार-बार उन्हें टालता रहा। आखिरकार लड़के ने शादी से साफ इंकार कर दिया। लड़की वालों को जब पता चला कि उनसे धोखा हो गया है तो बात पुलिस तक पहुंची।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी
थाना डी-डिवीजन के इंचार्ज इंस्पेक्टर रंजीत सिंह धालीवाल ने बताया कि पूरी जांच के उपरांत पता चला कि लड़के ने धोखेबाजी करके उससे दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी करण कपूर सुपुत्र जवाहर कपूर, निवासी 1969/09 कटरा खजाना, सामने चौधरी अस्पताल के खिलाफ 376 के अंतर्गत दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। आरोपी फरार है पुलिस उसे पकड़ने के लिए बार-बार छापामारी कर रही है। लड़के को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Content Writer

Vatika