घर में अकेले देख पड़ोसी ने किया बच्ची से शर्मनाक काम

punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2020 - 03:18 PM (IST)

अमृतसर (इन्द्रजीत): अमृतसर की लोहगढ़ के निकट हिंदुस्तानी बस्ती में एक नाबालिक बच्ची से दुष्कर्म की सूचना मिली है। इस संबंध में थाना डी-डिवीजन की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। यह घटना उस समय घटी जब लड़की घर में अकेली थी तो उसका चाचा अपने कामकाज के लिए बाहर गया था।

जानकारी के मुताबिक बस्ती हिंदुस्तानी के निवासी दीपक कुमार ने थाना डी-डिवीजन को सूचना दी कि उसके पड़ौस में रहने वाले जग्गा ने उसकी भतीजी के साथ दुष्कर्म किया है। उसकी भतीजी नाबालिग है। थाना डी-डिवीजन के इंचार्ज हरिंदर सिंह ने बताया कि इसमें दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी।
 

Vatika