नाबालिगा से जबरन संबंध बनाता रहा दरिंदा, रोकने पर दी थी बड़ी धमकी

punjabkesari.in Wednesday, Nov 11, 2020 - 10:04 AM (IST)

जगरावां (मालवा): यहां हवस के भूखे दरिंदे द्वारा जबरन नाबालिग लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है, जिसके बाद पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

एस. आई. कमलदीप कौर अनुसार 15 वर्षीय नाबालिग लड़की ने अपने बयान में बताया कि सुखप्रीत सिंह पुत्र सिंगारा सिंह का उनके घर आना -जाना था। सुखप्रीत सिंह उसके माता -पिता की गैर-हाजिरी में उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता था। मुदई अनुसार कथित आरोपी करीब 7-8 महीने से उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता आ रहा है और यदि पीड़िता उसे रोकती थी तो वह उसके माता -पिता को जान से मारने की  धमकियां देता था। फ़िलहाल कथित दोषी के खिलाफ थाना सदर जगरावां में केस दर्ज किया गया है।
 

Vatika