बिस्कुट के बहाने किया बच्ची से गंदा काम और फिर...

punjabkesari.in Wednesday, Mar 17, 2021 - 11:15 AM (IST)

सुल्तानपुर लोधी(धीर): 7 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद दरिंदगी करते हुए प्राइवेट पार्ट में डंडा घुसेड़ने का समाचार है। बच्ची को कपूरथला के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां से उसे अमृतसर के मैडीकल कॉलेज रैफर कर दिया गया। इस मामले को पुलिस ने 2 घंटे में सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

यह भी पढ़ें: अमृतसर में चली ताबड़तोड़ गोलियां-युवक की हत्या

डी.एस.पी. सरवन सिंह बल ने बताया कि बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करता है। उसकी 3 लड़कियां व 2 लड़के हैं। उसकी सबसे छोटी बेटी को आरोपी मुकेश बिस्कुट देने के बहाने साथ ले गया। उसकी पत्नी 2 घंटे तक बच्ची का इंतजार करती रही परंतु वह नहीं आई। जब मुकेश से लड़की के बारे में पूछा तो पहले वह टाल-मटोल करने लगा। बाद में उसने बच्ची के पिता को बताया कि वह उसकी बेटी को एक खाली पड़ी झुग्गी में ले गया और उससे दुष्कर्म करने के बाद प्राइवेट पार्ट में डंडा घुसेड़ दिया। वहीं थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी मुकेश पुत्र मनोज मंडल निवासी गांव बंगाली टोला थाना बरियारपुर बिहार को गिरफ्तार कर लिया।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal