शर्मनाक : 4 बच्चों के बाप ने किया नाबालिगा से दुष्कर्म, मैडीकल जांच में खुला राज

punjabkesari.in Friday, May 21, 2021 - 04:17 PM (IST)

चंडीगढ़: एक शादीशुदा चार बच्चों का बाप नाबालिगा को बहला फुसला कर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान इंद्रजीत पंचकूला निवासी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 5 मई को सैक्टर-20 थाना क्षेत्र मेंं रहने वाली नाबालिगा की मां ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि नाबालिग बेटी घर से कही चली गई है। सैक्टर-20 थाना पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी थी।

मैडीकल में हुई पुष्टि
जांच के दौरान नाबालिगा को बरामद कर उसका मैडीकल करवाया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके चार बच्चे भी है। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Content Writer

Vatika