हैवान बने जीजा ने साली को होटल में ले जाकर किया शर्मनाक काम, हाथ-पैर बांधे और...

punjabkesari.in Friday, Mar 25, 2022 - 05:06 PM (IST)

राजपुरा:  हवस के भूखे जीजा की तरफ से अपने साथियों के साथ मिलकर साली के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। फ़िलहाल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर जीजा सहित 3 व्यक्तियों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई कि राजपुरा निवासी यूसफ रिश्ते में उसका जीजा लगता है।

कुछ दिनों से उसकी अपने जीजा के साथ बोल -चाल भी बंद थी। गत दिवस उसके जीजा ने किसी बहाने उसे छत पर बुला लिया, जहां उसके 2 और साथी राजपुरा निवासी गौतम और अम्बाला निवासी गारा भी उपस्थित थे। जैसे ही पीड़िता छत्त पर आई तो जीजा ने अपने साथियों के साथ मिलकर जबरन उसका मुंह बंद कर दिया। उसके बाद उसके हाथ -पैर बांध कर जान से मारने की धमकिया दीं और उसे किसी होटल के कमरे में ले गए। यहां जीजा ने अपने साथियों सहित उसके साथ रेप किया। फ़िलहाल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उक्त तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News