दरिंदे ने अढ़ाई साल की बच्ची से की हैवानियत, हालत देख सन्न रह गई मां

punjabkesari.in Monday, Apr 25, 2022 - 09:16 AM (IST)

लुधियाना: हवस की आग में अंधे हुए एक दरिंदे द्वारा 6 साल की बड़ी बहन को बिस्कुट लेने भेजते हुए उसकी अढ़ाई वर्षीय मासूम बहन को कथित दुष्कर्म का शिकार बनाया। इसके बारे में पता चलने पर मौके से भाग रहे दरिंदे को स्थानीय लोगों ने काबू करके थाना साहनेवाल की पुलिस के हवाले किया है। थाना पुलिस ने उक्त दरिंदे के खिलाफ पास्को एक्ट व दुष्कर्म के आरोपों तहत केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू की है।

प्राप्त सूचना के अनुसार चौकी कंगनवाल के अधीन आते ग्यासपुरा के सुआ रोड के वेहड़े में रहने वाली मासूम की बच्ची की मां ने पुलिस के पास दर्ज करवाए बयान में बताया कि 23 अप्रैल की दोपहर वह अपनी 6 वर्षीय व अढ़ाई वर्ष की बेटियों व 9 माह के बेटे सहित कमरे में थी। इस दौरान उसने अपनी दोनों बेटियों को छत पर सूखे हुए कपड़े उतारने के लिए भेज दिया। कुछ समय बाद उसकी बड़ी 6 वर्षीय बेटी नीचे उतर रही थी तो मां ने उसे छोटी बेटी बारे पूछा जिसने कहा कि छोटी बेटी अंकल के पास है और अंकल ने उसे बिस्कुट ले जाने के लिए भेजा है।

शक होने पर जब मां ने छत पर जाकर देखा तो छत पर बने हुए बाथरूम में से बच्ची के रोने की आवाज आ रही थी। मां ने दरवाजा खोलकर देखा तो उक्त वेहड़े में रहने वाला अजीत कुमार पुत्र सुरिन्द्र राम बच्ची के साथ जबरदस्ती कर रहा था और फर्श पर खून ही खून था। मां को देखकर दरिंदा वहां से भाग निकलने की कोशिश करने लगा तो मां के द्वारा शोर मचाने पर लोगों ने उसे काबू कर लिया। भागते हुए आरोपी को काफी चोटें भी आईं। थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा सोमवार को आरोपी अजीत कुमार का मैडीकल व डी.एन.ए. टैस्ट करवाने के बाद मानयोग अदालत में पेश किया जाएगा।

Content Writer

Vatika