4 साल तक लड़की से बनाता रहा संबंध, शादी का बनाया दबाव तो...

punjabkesari.in Wednesday, Jun 01, 2022 - 12:58 PM (IST)

साहनेवाल: स्थानीय फैक्टरी में कार्यरत नौजवान लड़की को विवाह का झांसा देकर करीब 4 वर्ष तक शारीरिक संबंध बनाने के बाद विवाह से मुकरने के कारण थाना साहनेवाल की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज किया है। दोराहा के जैलदार मोहल्ला सुंदर नगर की रहने वाली 28 वर्षीय लड़की ने पुलिस के पास दर्ज करवाए बयानों में आरोप लगाते हुए बताया कि वह बांसल फैक्टरी गांव बिलगा में काम करती है जहां उसके साथ काम करने वाले अर्जुन कुमार यादव पुत्र अभय यादव वासी बांसल फैक्टरी की कालोनी, गांव बिलगा से दोस्ती हो गई।

इसके बाद अर्जुन वर्ष 2018 में उसे गांव पवा में स्थित एक ढाबे पर ले गया जहां उसे विवाह करवाने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि वह लगातार अर्जुन यादव को विवाह के लिए कहती रही परन्तु अर्जुन कोई न कोई बहाना बनाकर टालता रहा। विवाह का झांसा देते हुए अर्जुन बीती 2 अप्रैल तक उससे संबंध बनाता रहा और फिर उसके साथ विवाह करने से मुकर गया। थाना साहनेवाल की पुलिस ने पीड़ित के बयानों पर अर्जुन यादव के खिलाफ केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News