मैडीकल रिपोर्ट में खुलासा : हत्या करने से पहले बाप ने बच्ची से किया था दुष्कर्म

punjabkesari.in Friday, Oct 28, 2022 - 10:39 AM (IST)

जालंधर (महेश): फोलड़ीवाल गांव में कुएं पर ले जाकर कुलयुगी बाप द्वारा कत्ल की गई अपनी 6 माह की बच्ची के पुलिस द्वारा करवाए गए मैडीकल की रिपोर्ट आ गई है, जिसमें खुलासा हुआ है कि अर्जुन ने अपनी बच्ची का कत्ल करने से पहले उसके साथ दुष्कर्म भी किया था।

ए.सी.पी. जालंधर कैंट बबनदीप सिंह व थाना सदर के प्रभारी इंस्पैक्टर अजायब सिंह औजला की गाइडलाइन पर उक्त मामले की गहराई से जांच कर रहे जालंधर हाइट्स पुलिस चौकी के प्रमुख विक्टर मसीह ने बताया कि बच्ची से दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि होने पर आरोपी पिता अर्जुन के खिलाफ थाना सदर में 2 दिन पहले दर्ज की गई 302 के तहत दर्ज की गई एफ.आई.आर. में आई.पी.सी. की धारा 376-ए, 376-ए.बी. तथा 6- पोस्को एक्ट- 2012 की भी वृद्धि कर दी गई है। विक्टर मसीह ने बताया कि 1 दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद आरोपी अर्जुन को दोबारा माननीय अदालत में पेश किया गया था और जज साहिब ने उसे जेल भेजने के आदेश जारी कर दिए हैं।

Content Writer

Vatika