15 साल की नाबालिग लड़की से दरिंदे ने पार की सारी हदें, 2 दोस्तों ने भी दिया साथ..

punjabkesari.in Saturday, Dec 31, 2022 - 01:42 PM (IST)

लुधियाना (राज): थाना सलेम टाबरी इलाके में 15 साल की नाबालिग लड़की से रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। इस घटना में पुलिस ने आरोपी सहित 2 दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी लड़की 26 तारीख को घर से लापता हो गई थी। अगले दिन जब वह घर लौटी तो उसने बताया कि बिल्ला नामक लड़का उसे घर से ले गया था, जहां उसने सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ रेप किया। वहीं इस घटना में  उसका 2 दोस्तों ने साथ भी दिया। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार आरोपी सहित 2 लड़कों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Content Writer

Vatika