पिता ने अपनी ही 8 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Mar 08, 2019 - 09:22 AM (IST)

जालंधर(मृदुल): थाना बस्ती बावा खेल अंतर्गत आते इलाके में एक पिता ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। पिता ने अपनी ही 8 साल की बच्ची के साथ हैवानियत की हद को पार कर दुष्कर्म किया।

बच्ची के बयान के मुताबिक पिता ने कई बार बच्ची से दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस के मुताबिक सारी जांच मैडीकल रिपोर्ट पर ही टिकी है। सब-इंस्पैक्टर रेशम सिंह ने बताया कि गत दिवस एक महिला ने शिकायत दी कि उसके पति ने 8 साल की बच्ची के साथ कई बार दुष्कर्म किया था जिस कारण उसे काफी देर से वेजाइनल इन्फैक्शन हो गई थी।

दर्द बढ़ जाने के कारण वह उसे पहले पिम्स अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने सलाह दी कि वह बच्ची का इलाज सिविल अस्पताल से करवाए। जहां डॉक्टरों ने इलाज दौरान पाया कि बच्ची के साथ काफी बार दुष्कर्म हुआ है। इस पर महिला ने जब शिकायत की तो पुलिस ने तुरंत केस दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। वहीं केस की जांच दौरान पता चला कि आरोपी पिता पंकज कुमार एम.एससी. (नॉन मैडीकल) है और घर पर ही नॉन मैडीकल का ट्यूशन सैंटर खोल लिया था। हालांकि प्राथमिक जांच में पुलिस ने महिला और बच्ची के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Vatika