नाबालिग लड़की के साथ पहले किया दुष्कर्म, फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी वीडियो

punjabkesari.in Friday, Sep 11, 2020 - 10:11 AM (IST)

लम्बी/मलोट(जुनेजा): करीब सवा महीना पहले लम्बी हलके के गांव मिठड़ी बुद्धगिर में एक दलित नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने और उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में नामजद चार आरोपियों में से दूसरा मुख्य आरोपी पुलिस ने काबू कर लिया है।

जानकारी देते हुए डी.एस.पी. मलोट भुपिन्दर सिंह रंधावा ने बताया कि 3 अगस्त को लम्बी थाने में दर्ज नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में नामजद चार आरोपियों में से एक को पुलिस ने पहले ही काबू कर लिया था और दूसरे मनदीप सिंह ने पुलिस दबाव के चलते आत्म समर्पण कर दिया है। 

जिक्रयोग्य है कि मिठड़ी बुद्धगिर में अपने चाचा के घर जा रही दलित नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही लड़कों द्वारा दुकान के अंदर दुष्कर्म किया गया। इतना ही नहीं बाद में उसकी अश्लील वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इस संबंधी लम्बी पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था। 

इस मामले में पुलिस ने सन्दीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया था जबकि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पंजाब किसान यूनियन की ओर से लगातार संघर्ष किया जा रहा था। डी.एस.पी. रंधावा ने बताया कि पुलिस द्वारा बनाए दबाव के चलते दूसरे मुख्य आरोपी ने पुलिस के सामने आत्म समर्पण किया है।
 

Sunita sarangal