हैवानियत की हदें पार, बच्चों के सामने मां को बेहोश कर किया बलात्कार

punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2020 - 10:55 AM (IST)

लुधियानाः गरीबी रेखा से नीचे रह रही 25 वर्षीय एक महिला से उसके 2 मासूम बच्चों के सामने दुष्कर्म किए जाने का शर्मनाक मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप गोदाम के एक मालिक पर लगा है, जिसने महिला को नशा युक्त पानी देकर अपनी इस नापाक करतूत को अंजाम दिया। इस घटना ने शहरवासियों को झिंझोर कर रख दिया है। बहरहाल पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

घटना टिब्बा के गुरु गोबिंद सिंह नगर की है। महिला बाबा नामदेव कालोनी की रहने वाली है। उसके 2 बेटे है। एक 8 साल और दूसरा 5 साल का। पति मजदूरी करता है जबकि वह परिवार का पेट भरने के लिए लोगों से भिक्षा मांगती है। 7 जून की शाम को करीब 5 बजे वह भिक्षा मांगती हुई एक पार्षद पति के दफ्तर के सामने एक गोदाम में पहुंची। उस वक्त महिला के दोनों बच्चे भी उसके साथ थे।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी मोहम्मद फुरकान उन्हें पानी पिलाने के बहाने गोदाम के अंदर ले गया। पानी पीने के कुछ देर बाद ही वह बेसुध हो गई। आरोपी उसे ऊपर के कमरे में ले गया। उसके बच्चों के सामने आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद जब उसे होश आया तो उसके दोनों बच्चे जोर-जोर से चिल्ला रहे थे। आरोपी उसने सामने खड़ा अपने कपड़े पहन रहा था । आरोपी ने उसे व उसके दोनों बच्चों ता गला दबा कर मार देने की धमकी दी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News