मामा ने भांजी से पार की हैवानियत की सारी हदें, पेट दर्द होने पर खोली पोल

punjabkesari.in Thursday, Sep 01, 2022 - 11:23 AM (IST)

नयागांव (मुनीष जोशी): नयागांव पुलिस ने भांजी से दुष्कर्म करने के आरोप में मामा पर केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार लड़की के माता-पिता मूल रूप से यू.पी. के रहने वाले हैं और मजदूरी करते हैं। बुधवार को लड़की को पेट दर्द हुआ तो परिजन चैकअप के लिए अस्पताल ले गए जहां वह गर्भवती पाई गई। पता चला कि लड़की की मां के मामा का लड़का (40) बच्ची से लंबे समय से दुष्कर्म करता आ रहा था। 

आरोपी नयागांव में ही रहता है।और शादीशुदा है। जब बच्ची के माता-पिता काम के लिए जाते थे तो वह उनके घर आ जाता था और वारदात को अंजाम देता था।एस.एच.ओ. कुलवंत सिंह ने बताया कि बच्ची के पेट में दर्द हुआ तो परिजन अस्पताल गए, जहां वह गर्भवती पाई गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया। जांच जारी है। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है।

Content Writer

Vatika