जीजा 12वीं में पढ़ने वाली साली को डरा-धमका कर करता रहा शर्मनाक काम

punjabkesari.in Monday, Feb 24, 2020 - 09:53 AM (IST)

फिल्लौर (भाखड़ी): शादी के 5 साल बाद जीजा ने 12वीं में पढऩे वाली साली को अपना निशाना बनाते हुए 3 बार डरा-धमका कर उससे दुष्कर्म कर डाला। पुलिस ने पीड़ित लड़की की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

पुलिस को दी शिकायत में नजदीकी गांव की रहने वाली पीड़ित लड़की जो 12वीं की विद्यार्थी है, ने बताया कि उसकी बहन की शादी को 5 साल हो गए हैं। पिछले कुछ समय से उसका जीजा अक्सर उसके पीछे चक्कर काटता रहता और कई बार मजाक में उसे गलत ढंग से पकड़ लेता। सप्ताह पहले एक दिन जब वह घर में अकेली थी तो उसका जीजा वहां आ गया और मौके का फायदा उठा कर जबरन उससे दुष्कर्म कर दिया। दुष्कर्म के बाद वह उसे डराने-धमकाने लग पड़ा।

घटना के बाद वह डर कर चुप रही। गत दिवस जब वह छुट्टी होने पर स्कूल से बाहर निकली तो उसका जीजा उसका वहीं बाहर खड़ा इंतजार कर रहा था। उसे मालूम था कि उस दिन उसके घर कोई नहीं है। वह डरा कर उसे अपने साथ उसके घर ले आया और यहां आकर फिर उसने दुष्कर्म किया। घटना के बाद उसने मन बना लिया कि वह जीजा को सबक सिखा कर रहेगी और उसने पुलिस हैल्पलाइन नंबर 112 डायल कर पूरी घटना की जानकारी दे दी। इसके बाद आज महिला पुलिस इंस्पैक्टर राजविंदर कौर ने पीड़िता के घर पहुंच उसके बयान दर्ज कर आरोपी जीजा के विरुद्ध दुष्कर्म करने और डराने-धमकाने की धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी जीजा के विरुद्ध पहले भी दर्ज है दुष्कर्म का मुकद्दमा
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी जीजा को पकड़ लिया गया है और उसने अपनी साली के साथ दुष्कर्म करने का जुर्म भी कबूल कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी जो नशे का आदी है शादी के कुछ साल बाद पहले भी एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने जैसे जुर्म में जेल की लंबी हवा खा चुका है और उस मुकद्दमे में वह अब जमानत पर बाहर आया हुआ था।

Vatika