पड़ोसी की घिनौनी करतूत, 5वीं कक्षा की छात्रा को 8 महीने तक बनाता रहा हवस का शिकार

punjabkesari.in Monday, Sep 30, 2019 - 09:50 AM (IST)

लुधियाना (तरुण): न्यू माधोपुरी इलाके में एक हवस के दरिंदे ने 12 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म कर उसे 6 महीने की गर्भवती बना डाला। रविवार को बच्ची के पेट में अचानक दर्द हुआ तो परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने बच्ची को 6 महीने की गर्भवती बताया जिसके बाद पीड़ित परिवार स्थानीय पार्षद के ऑफिस पहुंचे और इंसाफ की गुहार लगाई।

पार्षद ने इलाका पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद थाना दरेसी की पुलिस मौके पर पहुंची। बच्ची को सिविल अस्पताल मैडीकल के लिए ले जाया गया। हालांकि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है परंतु आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 वर्षीय पीड़िता 5वीं कक्षा की छात्रा है। पिता प्रवासी है और किराए के मकान में बने क्वार्टर में परिवार के साथ रहता है। मकान की ऊपरी मंजिल पर आरोपी टिंकू रहता है जो कि बच्ची को लालच देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। आरोपी करीब 7-8 महीने तक पीड़िता के साथ हवस मिटाता रहा। लड़की के माता-पिता फैक्टरी में नौकरी करते हैं। इस बात का फायदा उठाकर टिंकू पीड़िता को ललाच देकर हवस का शिकार बनाता रहा। कई दिन से लड़की की तबीयत ठीक नहीं थी।

परिजन उसे कई बार मैडीकल स्टोर से दवा लेकर देते रहे। रविवार को तेज दर्द होने पर बच्ची को अस्पताल ले जाया गया। घर पहुंचने के बाद जब लड़की से इस बारे पूछा तो उसने बताया कि टिंकू उसके साथ दुष्कर्म करता रहा है। वह गर्भवती है, इस बारे में न आरोपी जानता था व न ही पीड़िता को जानकारी थी।  थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि आरोपी टिंकू ठाकुर की उम्र करीब 32 वर्ष है जो कि मूल रूप से बिहार का रहने वाला है तथा यहां लेबर का काम करता है। पुलिस ने उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट व दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News