दोस्तों के साथ मिलकर पति बनाता था पत्नी को हवस का शिकार, वजह कर देगी हैरान

punjabkesari.in Friday, Sep 27, 2019 - 05:31 PM (IST)

तरनतारनः तरनतारन में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दोस्तों के साथ मिलकर एक पति नशे की ओवरडोज देकर पत्नी को हवस का शिकार बनाता था।

दोस्तों के साथ मिलकर करता था गलत काम
अस्पताल में उपचाराधिन पीड़िता ने बताया कि उसका पति गुरप्रीत सिंह पुरानी रंजिश के चलते उससे घिनौनी हरकत था। उसने बताया कि बिस्तर के साथ बांधने से पहले उसे एक सफेद रंग की गोली देता था, जिस कारण वह बेहोश हो जाती थी। जिसके बाद दोस्तों के साथ मिलकर उससे गलत काम करता था। 

पीड़िता ने लगाई मदद की गुहार
उसने बताया कि सास और ननद भी उसके साथ मिले हुए थे। पीड़िता ने पुलिस को इंसाफ की गुहार लगाई है और आरोपियों के लिए सख्त से सख्त सजा की मांग की है। इस संबंधी जानकारी देते थाना सदर के एस.एच.ओ. बलजीत सिंह ने कहा कि पीड़िता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। 

Vatika