गैस्ट हाऊस में ले जाकर महिला से किया Rape, फिर शादी करवाकर किया कांड

punjabkesari.in Wednesday, Aug 26, 2020 - 10:28 AM (IST)

पठानकोट (आदित्या): शादी का झांसा देकर महिला से कई बार दुष्कर्म करने के मामले में जिला पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान पर राजस्थान निवासी व्यक्ति व उसके 3 साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्त्ता पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक व्यक्ति ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार पठानकोट स्थित गैस्ट हाऊस में ले उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर 3 लोगों ने मिलकर उसकी उक्त व्यक्ति के साथ मंदिर में शादी करवा दी।

इसके बाद उक्त व्यक्ति ने 22 फरवरी को अपनी सिम ही बदल ली और कहीं गायब हो गया। थाना डिवीजन नं.-1 की पुलिस ने शिकायत मिलने पर राजस्थान में पड़ते गांव बारीथल कंथूमर अलवर निवासी मुकेश और उसके साथी लखन, अशोक, प्रल्हाद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार बताए जा रहे है। 

Vatika