BF ने B''day पार्टी के लिए प्रेमिका को होटल में बुलाया, हुआ कुछ ऐसा जान उड़े हर किसी के होश

punjabkesari.in Saturday, Sep 17, 2022 - 09:56 AM (IST)

तरनतारन(रमन): प्रेम संबंधों के चलते शादी का झांसा देकर 1 युवक द्वारा लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया है। थाना कच्चा पक्का की पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरु कर दी है, क्योंकि आरोपी अभी मौके से फरार है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अमृतपाल सिंह पुत्र दलजीत सिंह निवासी मनीयाला जय सिंह के साथ उसके प्रेम संबंध चलते आ रहे थे। 

अपने जन्मदिन पर अमृतपाल सिंह उसको किसी होटल में ले गया। वहां पर अमृतपाल सिंह ने उसको विश्वास दिलाया कि वह दोनों जल्द ही शादी कर लेंगे। इसके बाद अमृतपाल सिंह ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। ऐसा 1 बार नहीं कई बार हुआ। इस बीच वह 1 बार गर्भवती भी हो गई थी। तब अमृतपाल सिंह ने दवाई खिला कर उसका गर्भपात करवा दिया था। आखिर 1 दिन उसने अमृतपाल सिंह के साथ दोबारा शादी की बात की तो अमृतपाल सिंह ने उसके साथ शादी करने से मना कर दिया।  
 

Content Writer

Vatika