6 साल की मासूम से रेप कर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Aug 01, 2021 - 03:20 PM (IST)

गुरदासपुर\कराची (विनोद): बीते दिनों कराची के कोरंगी ईलाके से 6 वर्षीय हिन्दू लडक़ी का अपहरण कर उससे दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या करने वाले 70 वर्षीय एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार तो कर लिया है। पंरतु आरोपी ने पहले पुलिस के समक्ष अपना जुर्म स्वीकार कर लिया था,पंरतु बाद मे अदालत मे जाकर मुकर गया। जिस कारण पुलिस अब उसका डी.एन.ए.टैस्ट करवा रही है।

सीमापार सूत्रों के अनुसार 27 जुलाई को कराची के कोरंगी ईलाके से एक 6 वर्षीय हिन्दु लडक़ी महक का उस समय अपहरण हुआ था जब वह घर के बाहर सहेलियों के साथ खेल रही थी। उसके बाद उसका शव एक डे्रन के चैंबर से मिला था। तब सिंध के मुख्यमंत्री ने भी इस घटना का सख्त नोटिस लेते हुए आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने का आदेश दिया था। पुलिस ने इस शर्मनाक घटना संबंधी मृत्का के पढ़ोस मे रहने वाले एक 70 वर्षीय इम्तयाज नामक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी नशों का आदि है तथा अपने घर मे वह अकेला ही रहता है। 

आरोपी ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म स्वीकार करते हुए यह भी माना था कि उसने महक से दुष्कर्म करने के बाद उसके गले की हडडी तोड़ कर उसकी हत्या कर बोरी मे शव डाल कर डे्रन मे डाल दिया था। पंरतु जैसे ही पुलिस उसे अदालत मे पेश करने के लिए ले गई तो आरोपी अपने पुलिस समक्ष दिए ब्यान से मुकर गया। अदालत ने आरोपी का डी.एन.ए.टैस्ट करवाने का आदेश दिया क्योंकि मृत्का का भी डी.एन.ए.टैस्ट सहित अन्य टैस्ट हुए थे।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Tania pathak