नाबालिगा से दुष्कर्म, व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज

punjabkesari.in Wednesday, Jul 18, 2018 - 11:10 PM (IST)

पटियाला (बलजिन्द्र) : थाना लाहौरी गेट की पुलिस ने नाबालिगा से दुष्कर्म के आरोप में दर्शन सिंह पुत्र रत्न सिंह निवासी ग्रिड कलोनी पटियाला के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस संबंधी उसी कलोनी की रहने वाली एक लड़की ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उस के पिता की मौत हो चुकी है व दर्शन सिंह उस के घर में रहता था, जिस ने उससे एक महीने पहले दुष्कर्म किया और बताने पर जान से मारने की धमकियां दी। पुलिस ने दर्शन सिंह के खिलाफ 376, 506 आई.पी.सी. के तहत केस दर्ज करके मामले की आगे जांच शुरु कर दी है।
 

Des raj