I-20 पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर एक की मौत, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Friday, Oct 02, 2026 - 11:32 PM (IST)

मुल्लांपुर दाखा  (कालिया): मुल्लांपुर-पुड़ैण लिंक रोड पर गांव मुल्लांपुर की हद में आज रात करीब 8 से 9 बजे एक वर्ना कार में सवार पांच लोगों ने आई-20 कार पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस दौरान एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना दाखा के प्रभारी इंस्पेक्टर निर्मलजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, वर्ना कार सवारों ने करीब 5-6 फायर किए। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि आई-20 कार में दो व्यक्ति सवार थे। फायरिंग के दौरान एक व्यक्ति कार से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News