Refrendrum 2020 के समर्थन में उतरी हार्ड कौर,कैप्टन पर साधा निशाना

punjabkesari.in Thursday, Jul 18, 2019 - 03:07 PM (IST)

जालंधरः खालिस्तान समर्थक समूह ‘द सिख फॉर जस्टिस’ (एसएफजे) पर मोदी सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाने के बाद ब्रिटेन की मशहूर पंजाबी रैपर हार्ड कौर "रेफरेंडम 2020" के समर्थन में उतर आई हैं। सोशल मीडिया पर 4 दिन पहले पोस्ट किए गए वीडियों में वह "रेफरेंडम 2020" की टी-शर्ट पहने खालिस्तान का समर्थन करते हुए दिखाई दे रही हैं।

 सिखों से खालिस्तान के समर्थन में वोट डालने की अपील के साथ ही हार्ड कौर ने आप्रेशन ब्लू स्टार के दौरान मारे गए नेता जरनैल सिंह भिंडरावाले की प्रशंसा में पारंपरिक सिख गायक तरसेम सिंह मोरनवाली द्वारा गाए गए गाने को भी सांझा किया।रैपर ने अपने पोस्ट में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह और शिरोमणि अकाली दल  के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को टैग कर सी.एम. के खिलाफ अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया।

आपको बता दें कि हमेशा विवादों में रहने वाली हार्ड कौर पर लगभग एक माह पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के खिलाफ सोशल मीडिया पर कुप्रचार करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था । 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

ਮੁੱਖ ਹੋਣੇ ਅਨੰਦਪੁਰ ਵੱਲ ਨੁੰ ਚੜਦੀਕਲਾ ਦੇ ਗੀਤ ਗਾਉਣਗੇ❤️❤️ ਅੱਜ ਦੇ ਟਾਇਮ ਸਾਡੇ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਧੀ ਸਾਡੀ ਅਜਾਦੀ ਦੀ ਖੁੱਲ ਕੇ ਸਪੋਟ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। ਜੋ ਸਾਨੁੰ ਸਭ ਨੁੰ ਕਰਨਾ ਚਾਹੀਦਾ ਜਿੰਨਾ ਵਿੱਚ ਸਿੱਖਾ ਦਾ ਖੂਨ ਹੁੰਦਾ ਉਹ ਕਦੇ ਤਾ ਮੂੜ ਕੇ ਆਉਦੇ ਆ ਆਵਦੀ ਜਾਗਦੀ ਜਮੀਰ ਨਾਲ।ਸਾਡਾ ਵੀ ਫਰਜ ਬਣਦਾ ਜੋ ਵੀ ਸਾਡੇ ਕੌਮੀ ਘਰ ਖਾਲਿਸਤਾਨ ਦੀ ਹਿਮਾਇਤ ਵਿੱਚ ਆਉਦਾ ਉਸਦਾ ਹੱਸ ਕੇ ਸਵਾਗਤ ਕਰਨ ਦਾ। ਸਾਡੀ ਭੈਣ #hardkaur ਦੀ ਜਿਆਦਾ ਤੋ ਜਿਆਦਾ ਸਪੋਟ ਕਰੋ

A post shared by Singh Bhupinder (@bps.cheema31) on Jul 13, 2019 at 1:07pm PDT

swetha