Video:खैहरा और टकसालियों का नहीं हो सकता गठबंधनःबिट्टू

punjabkesari.in Thursday, Jan 24, 2019 - 10:20 AM (IST)

लुधियानाः आप से निलंबिंत विधायक सुखपाल खैहरा तथा टकसालियों में गठजोड़ नहीं हो सकता है। यह कहना है लुधियाना से कांग्रेसी सांसद रवनीत बिट्ठू का । उन्होंने कहा कि हमख्याली नेताओं के अपने अलग-अलग सुर हैं। सभी नेता पदों के पीछे पड़े हुए हैं,ऐसे में महागठजोड़ कैसे हो सकता है। इससे पहले भी तीसरे फ्रंट की कोशिश हो चुकी है,जो सफल नहीं हो सकी है।

उन्होंने कहा कि हमख्याली नेता लोगों को गुमराह करने के लिए बहुत नीतियां बनाएंगे। बिट्टू ने खैहरा को सलाह देते कहा कि वह जिस जगह भी रहें, लंबे समय तक रहें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस तैयार हैं। कांग्रेस प्रधान राहुल गांधी पंजाब में बड़ी रैली फरवरी में करेंगे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर बनी फिल्म एक्सीडैंटल प्राइम मीनिस्टर पर भाजपा पर निशाना साधा है। 

swetha