Amritsar CP गुरप्रीत भुल्लर के तबादले पर गरमाई सियासत, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने उठाए सवाल

punjabkesari.in Friday, Aug 07, 2026 - 03:44 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब सरकार ने आज प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर का तबादला कर दिया है। उनकी जगह IPS अधिकारी हरमनबीर सिंह को अमृतसर पुलिस कमिश्नर का एडिशनल चार्ज दिया है। गुरप्रीत सिंह भुल्लर को फिलहाल किसी अन्य जिले या पद पर तैनाती नहीं दी गई है। इसी बात को लेकर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने सवाल उठाए हैं।

PunjabKesari, Ravneet Bittu Questioned on Amritsar CP Gurpreet Bhullar Transfer

जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि “गुरप्रीत भुल्लर के तबादले का समय कई सवाल खड़े करता है। क्या जंतर-मंतर पर कथित साजिश को लेकर उनके खुलासों से अरविंद केजरीवाल मुश्किल में पड़ गए थे?" केंद्रीय मंत्री की इस पोस्ट के बाद पंजाब के राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छिड़ गई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Related News