बठिंडा में कच्चे कर्मचारियों का प्रदर्शन, खजाना मंत्री के खिलाफ की नारेबाजी

punjabkesari.in Friday, Nov 26, 2021 - 12:34 PM (IST)

बठिंडा: पंजाब में चाहे कांग्रेस सरकार में कितने भी फेरबदल क्यों न हुए हों लेकिन सरकार के खिलाफ अध्यापकों तथा कच्चे कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शन आए दिन होता ही रहता है। चन्नी सरकार या कैप्टन सरकार इन प्रदर्शनों से उन्हें आए दिन टकराना ही पड़ता है। मिली ताजा जानकारी के अनुसार आज बठिंडा में कच्चे कर्मचारियों ने जम कर रोष प्रदर्शन किया। कच्चे कर्मचारियों की अलग-अलग यूनियनों द्वारा प्रदर्शन किया गया। उन्होंने खजाना मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जम कर भड़ास निकाली।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Content Writer

Sunita sarangal