आखिर क्या थी नवजोत सिद्धू की CM चन्नी के पुत्र के विवाह में शामिल न होने की वजह

punjabkesari.in Monday, Oct 11, 2021 - 10:19 AM (IST)

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के पुत्र को विवाह पर आशीर्वाद देने के लिए राज्यपाल और पूर्ण कैबिनेट चाहे मौजूद रही पर राज्य कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की गैर-मौजुदगी सभी को खली। चरणजीत सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहले दिन से ही सिद्धू के तेवर बदले हुए हैं। इस मौके पर उपस्थित नहीं होकर उन्होंने दिखा दिया है कि नाराजगी अभी दूर नहीं हुई है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को भी चन्नी खुद न्योता देने गए थे पर वह भी विवाह समारोह में नहीं आए। मुख्यमंत्री चन्नी के पुत्र के विवाह में बेशक नवजोत सिंह सिद्धू नहीं आए पर उन्होंने बिजली मुद्दे पर सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सिद्धू ने अपने जाने-पहचाने अंदाज में सोशल मीडिया के द्वारा सवाल उठाए।

सिद्धू ने यह टिप्पणी तब की जब मुख्यमंत्री के पुत्र के विवाह में मंत्रियों, विधायकों और कांग्रेसी नेताओं का मजमा लगा हुआ था। इसको लेकर कहा गया कि यह टिप्पणी मुख्यमंत्री चन्नी और सिद्धू के खींच तान का ही संयोग है। यह अलग बात है कि दोपहर करीब 3.38 बजे सिद्धू द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते माता वैष्णो देवी के चरणों में नतमस्तक की तस्वीर सांझी की गई।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here 

 

Content Writer

Sunita sarangal