अयोग्य ठहराए गए विधायकों को कर्नाटक में टिकटें देने से भाजपा में बगावत बढ़ी

punjabkesari.in Saturday, Nov 23, 2019 - 10:12 AM (IST)

जालंधर(धवन): कर्नाटक में होने वाले उपचुनाव में सत्ताधारी भाजपा द्वारा अयोग्य ठहराए गए विधायकों को टिकटें देने से पार्टी में बगावत बढ़ गई है। पार्टी के अंदर पूर्व मंत्री आर. रोशन बेग को शामिल करने तथा टिकट देेने के मामले में भी खींचतान चल रही है। 

पार्टी नेताओं ने बताया कि भाजपा ने राज्य में 13 अयोग्य ठहराए गए विधायकों को टिकटें देने का ऐलान कर दिया है, जिसके बाद से इन विधानसभा सीटों पर चुनाव लडऩे वाले भाजपा नेताओं द्वारा इस फैसले का विरोध किया जा रहा है और कहा जा रहा है कि पार्टी के लिए अनेकों वर्षों तक काम करने वाले नेताओं की बलि दी गई है। कर्नाटक के भाजपा क्षेत्रों में यह बात कही जा रही है कि पार्टी ने शिवाजी नगर में भी कांग्रेस को छोडऩे वाले एम. श्रावणा को टिकट दे दी है। इससे भी स्थानीय भाजपा नेताओं में रोष देखा जा रहा है। कर्नाटक में 17 सीटों में से 15 सीटें कांग्रेस, जे.डी.एस. तथा निर्दलीय विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने के बाद खाली हुई थीं। चुनाव आयोग ने 2 विधानसभा क्षेत्रों आर.आर. नगर तथा मस्की में उपचुनाव करवाने का ऐलान नहीं किया है। 

भाजपा ने राणे बिनूर विधानसभा सीट पर उम्मीदवार का ऐलान करना है। इसका प्रतिनिधित्व निर्दलीय विधायक आर. शंकर करते थे। पार्टी ने पहले आर. शंकर को टिकट देने का वायदा किया था जिस कारण आर. शंकर ने भाजपा का साथ दिया था परन्तु अब इस क्षेत्र में ग्रामीण विकास मंत्री के.एस. ईशवीरप्पा द्वारा अपने पुत्र को टिकट दिलवाने के लिए लॉङ्क्षबग की जा रही है। 
कर्नाटक में होने वाले उपचुनाव काफी महत्वपूर्ण रहेंगे। कांग्रेस के सिद्धारमैया तथा जे.डी.एस. के कुमार स्वामी कांग्रेस व जे.डी.एस. की सीटों को जीतने की पूरी कोशिश करेंगे क्योंकि अगर वे उपचुनाव में सीटें जीत लेते हैं तो उस स्थिति में कल को कर्नाटक में भाजपा सरकार पर संकट फिर से गहरा सकता है। 

swetha